सिद्धार्थनगरः तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत, तीन परिवार में पसरा मातम

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली गांव में उस समय मातम छा गया। जब गांव निवासी 3 परिवारों के 3 नाबालिग बच्चों की तालाब में एक साथ डूबने से मौत हो गयी। गांव निवासी दयानिधि का 12 वर्षीय बच्चा आदित्य, प्रदीप का 8 वर्षीय बच्चा आदर्श, दिलीप का 11वर्षीय बच्चा शिवम गांव के ही बगल के तालाब में नहाने गए और तीनों बच्चे डूब गए।

uttar pradesh sidharthnagar three children drowned in pond

तीनों बच्चों को तालाब से जब तक लोगों ने निकाला तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से तीनों मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 3 बच्चों की मौत की सूचना पर बांसी कोतवाली पुलिस के साथ उपजिलाधिकारी शिव मूर्ति सिंह,सीओ बांसी राजेश कुमार तिवारी व स्थानीय विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह भी पहुँचे।

विधायक ने दुःखी परिवार को सांत्वना दी और हिम्मत रखने के लिए कहा। उन्होंने अपने स्तर से हर सम्भव मदद करने के लिए भी कहा। वहीं उपजिलाधिकारी ने बताया कि 3 बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हुई है। अपने स्तर से रिपोर्ट भेजकर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद दुःखी परिवार को दिलाने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर उनके परिजनों को सौंप दिया।

इसके अलावा सिद्धार्थनगर के उस्का बाजार थाना क्षेत्र के पटखौली गांव के सोनहटीडीह टोले के पास बीते शुक्रवार की सुबह खेत से गेहूं लाने जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दबकर चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उस्का बाजार थाना क्षेत्र के अमरिया गांव निवासी मुक्तनाथ(26) पुत्र रामलगन शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर हाटा गांव में खेत से गेहूं लाने जा रहा था। अभी वह पटखौली गांव के सोनहटीडीह टोले के पास पहुंचा ही था कि ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+