यूपी : 50 साल पहले बाल ठाकरे ने जिन लोगों का किया विरोध, यूपी पहुंचे पोते आदित्य ठाकरे ने उन्हीं से मांगा वोट
सिद्धार्थनगर, 24 फरवरी: उत्तर प्रदेश में 45 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ रही शिवसेना ने गुरुवार को सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में बड़ी जनसभा आयोजित की। इस जनसभा में शिवसेना नेता और महाराष्ट्र में मंत्री आदित्य ठाकरे भी पहुंचे। आदित्य ठाकरे ने यूपी की जनता से वोट अपील करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सन् 1966 में बाल ठाकरे ने मुंबई में एक मजबूत प्रवासी विरोधी एजेंडे के साथ जिस शिवसेना की स्थापना की, 50 साल बाद उन्हीं प्रवासी लोगों से बाल ठाकरे के पोते आदित्य ठाकरे ने यूपी पहुंचकर वोट मांगा है।

भाजपा के सारे वादे सपने बनकर रह गए: आदित्य ठाकरे
आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सारे वादे और सपने सिर्फ सपने बनकर रह गए। वे 'जुमला' बन गए। भाजपा सिर्फ लोगों को डराती है। वे कहते हैं 'ये खतरे में है, वो खतरों में है'। लेकिन कोई भी खतरे में नहीं हो सकता, यह भगवान राम की भूमि है। आदित्य ने कहा, हमें लगा था कि उत्तर प्रदेश में विकास होने वाला है। यह कैसा बहुमत, जैसे कोई राजा को बहुमत दे, वैसा बहुमत भाजपा को उत्तर प्रदेश में मिला, लेकिन जो भी सपने दिखाए गए वह सपने, सपने ही रह गए सपनों का जुमला बन गया। सपने खरे नहीं उतरे।
किसके शरीर में किसका खून है यह 10 मार्च को पता चलेगा: संजय राउत
Recommended Video
इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ये ईस्ट इंडिया कंपनी आपको 10 मार्च के बाद नहीं दिखेगी यहां से वह हट गई है, समझ लो। यही परिवर्तन का माहौल रहा तो 2024 में यह ईस्ट इंडिया कंपनी दिल्ली से भी भाग जाएगी। राउत ने कहा कि शिवसेना की राजनीति कभी भी नफरत की नहीं रही। जरुर हमारे हाथों में हिंदुत्व का केसरिया और भगवा है, लेकिन हमारे साथ हिंदू, सिख, मुस्लिम, ईसाई भी हैं। संजय राउत ने भाजपा की ओर निशाना साधते हुए कह कि किसके शरीर में किसका खून है यह 10 मार्च को पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications