बल्ब, पंखा और टीवी का बिजली बिल आया इतना ज्यादा, परेशान युवक ने दे दी जान, जानें पूरा मामला
Unnao Electricity Department News : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में बिजली विभाग के लापरवाही से जुड़ा मामला सामने आया है। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक युवक ने अपनी जान दे दी। इस घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि युवक के घर में एक बल्ब, एक पंखा और एक टीवी का बिजली बिल एक लाख से अधिक भेजा गया था। परिवार का कहना है कि इस मामले में बिजली विभाग के अधिकारी दोषी हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह पूरा मामला उन्नाव जनपद के अचलगंज क्षेत्र के कुशलपुर का बताया जा रहा है। गांव में महादेव नामक एक व्यक्ति का परिवार रहता है। उनके 35 वर्षीय बेटे शुभम की शादी हो चुकी है और उसे दो बच्चे हैं। बुधवार को भूसा रखने के लिए बनाए गए कमरे में शुभम ने आत्महत्या कर ली।
बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वही शुभम के पिता महादेव का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते उनके बेटे ने जान दी है।
उन्होंने कहा कि उनके घर में एक बल्ब, एक पंखा और एक टीवी है। पिछले दिनों बिजली विभाग द्वारा एक लाख से अधिक बिजली बिल भेज दिया गया था। एक से अधिक बिजली बिल के बाद शुभम काफी परेशान था। इसके लिए उसने अधिकारियों के पास तक काफी चक्कर लगाए।
काफी प्रयास के बाद भी न्याय नहीं मिला उसके बाद उनके बेटे ने बिजली विभाग की कार्यशैली से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की इस लापरवाही के चलते उनका बेटा काफी परेशान चल रहा था।
फिलहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि इस मामले को लेकर तहरीर दी जाती है तो तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा भी इस मामले को लेकर अभिज्ञता जाहिर की गई है।












Click it and Unblock the Notifications