सिद्धार्थनगर: 20 लोगों को एक डोज कोविशील्ड दूसरी कोवैक्सीन, CMO ने दिए जांच के आदेश
सिद्धार्थनगर, मई 26: यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 20 लोगों को पहली डोज कोविशील्ड की तो दूसरी डोज कोवैक्सीन की लगा दी गई है। अलग अलग वैक्सीन के डोज मिलने की जानकारी के बाद से से लोगों में दहशत है। इस मामले में सीएमओ संदीप चौधरी ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों ने 20 लोगों को अलग-अलग कंपनियों की वैक्सीन लगाई है, जो एक बड़ी लापरवाही है। टीम इन सभी लोगों पर नजर बनाए हुए हैं। अभी तक किसी व्यक्ति में कोई समस्या नहीं देखने को मिली है। सीएमओ ने कहा कि मामले की जांच टीम बना दी है। आरोपियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। रिपोर्ट आते ही जो भी दोषी कर्मचारी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक डोज कोविशील्ड दूसरी कोवैक्सीन
मामला जिले की बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, औदही कलां गांव सहित दो गांवों के करीब 20 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज कोविशील्ड की लगाई गई थी। 14 मई को दूसरी डोज लगाते समय स्वास्थ्यकर्मियों ने लापरवाही बरतते हुए दूसरी डोज कोवैक्सिन की लगा दी। मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। इस बात की जानकारी जब वैक्सीन लगवा चुके लोगों को हुई तो वह भी दशहत में आ गए।
ग्रामीण ने कहा- कोविशील्ड की जगह कोवैक्सिन की डोज मिली
ग्रामीण राम सूरत ने बताया, ''मुझे बाद में पता चला कि मुझे कोवैक्सिन दिया गया था। एक डॉक्टर ने हमें बताया कि कुछ गलत हो गया था। उन्होंने बताया, "मुझे 1 अप्रैल को कोविशील्ड की पहली खुराक मिली, दूसरा टीका 14 मई को लगाया गया। जब मैं अपनी दूसरी खुराक के लिए गया, तो किसी ने कुछ भी जांचने की जहमत नहीं उठाई। कोविशील्ड के स्थान पर मुझे कोवैक्सिन मिला।''












Click it and Unblock the Notifications