सिद्धार्थनगर: महिला टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी से लटका मिला शव

सिद्धार्थनगर, 16 जुलाई: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार सुबह एक प्राइमरी स्कूल की महिला टीचर का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। टीचर का शव घर के कमरे में फांसी से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

primary school teacher found dead in siddharthnagar

घर के अंदर कुंडी से लटका मिला शव

घटना बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र की है। प्राथमिक स्कूल बनकटवा में तैनात शिक्षिका प्रतिभा सिंह (30) का शव घर के अंदर कुंडी से लटकता मिला। मृतका के पति ने बताया कि जब वह गुरुवार की शाम को घर लौटा तो देखा कि प्रतिभा कमरे में फांसी लगाकर छत के कुंडे से लटकी हुई थी। उसे तुरंत नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शिक्षिका प्रतिभा सिंह फतेहपुर जिले की रहने वाली थी। पलटा देवी रोड पर किराए के मकान में अपने पति व बच्चे के साथ रहती थी। प्रतिभा बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के बनकटवा प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच, जल्द खुलासे का दावा

इस मामले में ब्लॉक एजुकेशन अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा का कहना है कि घटना के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है। शिक्षिका के घरवालों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+