सिद्धार्थनगर: मुंडन संस्कार में जा रहे एक परिवार के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, 6 की मौत

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में सोमवार की सुबह नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। करीब छह बजे मधुबेनिया कस्बे के पास बोलेरो गाड़ी पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए परिवार बिहार के मैरवा जा रहा था कि रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना पाकर सिद्धार्थनगर पुलिस मौके पर पहुंची। छह शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

many family members died in accident going for mundan ceremony

घटना नेशनल हाईवे 233 पर हुई। जिले के कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के निवासी अनिल परिवार के साथ बच्चे के मुंडन संस्कार में बिहार के मैरवा जा रहे थे। अनिल परिवार के साथ बोलेरो से निकले। गाड़ी मधुबेनिया चौराहे के पास पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां छह लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

many family members died in accident going for mundan ceremony

Recommended Video

    Uttar Pradesh Accident : Siddharth Nagar में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    अस्पताल में मौजूद परिजन ने बताया कि सभी लोग मुंडन संस्कार के लिए मैरवा जाने के लिए तड़के साढ़े चार बजे गाड़ी से निकले थे। गाड़ी पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में 8 वर्षीय शिवांगी, 3 वर्षीय हिमांशु, 16 वर्षीय उमेश, सावित्री देवी, सरस्वती और कमलावती की मौत हो गई। एसपी राम अभिलाष त्रिपाठी ने इस बारे में बताया कि तीन घायलों का इलाज यहां अस्पताल में चल रहा है। चार साल का एक बच्चा जिसकी हालत काफी नाजुक है उसको इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। घटना से अनिल के परिजनों में कोहराम मच गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+