'इस जन्म में नहीं तो अगले जन्म में मिलेंगे', FB LIVE कर 23 साल के लड़के ने जंगल में लगाई फांसी

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 23 वर्षीय एक युवक ने फेसबुक लाइव कर पेड़ से फांसी लगा ली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फेसबुक लाइव के 4:36 मिनट के वीडियो में विजय पेड़ पर चढ़कर रस्‍सी बांधते और गले में फंदा डालने के बाद किसी को 'सॉरी' बोलता है। विजय फंदे पर झूलने से पहले कहता है, 'रक्षा दीदी सॉरी, आपको गलती से मैसेज चला गया था...प्रदीप मेरी जान अगले जन्‍म में फिर मिलेंगे।'

Recommended Video

    'इस जन्म में नहीं तो अगले जन्म में मिलेंगे', FB LIVE कर 23 साल के लड़के ने जंगल में लगाई फांसी
    रक्षाबंधन से एक दिन पहले लगाई फांसी

    रक्षाबंधन से एक दिन पहले लगाई फांसी


    मामला रविवार की सुबह लगभग 10 बजे का है। मोहाना थानाक्षेत्र के बर्डपुर कस्बे के पास स्थित हर्रैया जंगल में विजय चौधरी नाम के युवक ने फेसबुक लाइव करके एक पेड़ में फांसी लगा ली। 4:36 मिनट के वीडियो में उसने कहा, 'इस जन्म में नहीं तो अगले जन्म में मिलेंगे।' इसके बाद फांसी के फंदे में झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के भेज दिया।

    मुंबई में काम करता था युवक

    मुंबई में काम करता था युवक

    बताया जा रहा है कि पुरनिहवा गांव का रहने वाला युवक मुंबई में रहकर काम करता था। कोरोना महामारी के चलते 4 महीने पहले वापस गांव लौटा था। आत्‍महत्‍या की कोई वजह फिलहाल सामने नहीं आ सकी है। परिवारवाले भी कुछ बता नहीं पा रहे। ग्रामीणों का कहना है कि विजय ने फांसी लगाने की घटना का फेसबुक लाइव भी किया। जैसे ही उसके कुछ जानने वालों ने फेसबुक पर उसका वीडियो देखा तो वह जंगल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीण जब तक जंगल में उसके पास पहुंचते विजय रस्सी के सहारे झूल चुका था। उसकी मौत हो चुकी थी।

    पुलिस कर रही जांच

    पुलिस कर रही जांच

    मोहाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम राय ने कहा कि सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। पुलिस फेसबुक से जुड़े लोगों की जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारणों की तहकीकात की जा रही है। अगर कोई अपराध बनता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+