भारत में 25 लाख का चरस तस्करी करने आ रहा था नेपाली, जवानों के हत्थे चढ़ा
Shravasti news, श्रावस्ती। नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने सूचना मिलने पर पुलिस के साथ मिलकर एक व्यक्ति को बड़ी मात्रा में चरस के साथ पकड़ा है। संयुक्त टीम ने छोटकी सुइया मार्ग पर परसोहना गांव के निकट बताए गए स्थल के पास घेराबंदी की। इस दौरान नेपाल की ओर से आ रहे युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से झोले में रखा 850 ग्राम चरस बरामद हुआ।

संयुक्त गस्त कर सीमा स्तम्भ संख्या 634/05 के नजदीक से एक व्यक्ति को 850 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। जब्त किये गये सामान तथा पकड़े गये व्यक्ति को पुलिस थाना सिरसिया को सुपुर्द कर दिया गया। जब्त 25 लाख रुपए आंकी गई है।
सूचना प्राप्त होने पर सीमा स्तम्भ संख्या 634/05 के नजदीक से एक व्यक्ति नेपाल से भारत में तस्करी के उद्देश्य से चरस ले जाने की सूचना मिली। सूचना प्राप्त होते ही कार्यवाहक कमाण्डेन्ट ज्ञानेन्द्र कुमार के आदेश पर 'ई' कम्पनी सुईया के सहायक उप निरीक्षक नाथू राम के साथ अन्य 4 जवानों तथा पुलिस थाना सिरसिया के कार्मिकों के साथ संयुक्त गस्त के दौरान एक व्यक्ति को 0.850 ग्राम चरस के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने जब्त किये गए चरस की कीमत 25 लाख रुपए बताई है।












Click it and Unblock the Notifications