शिमला: अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिरी जीप, दो महिलाओं सहित तीन की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बरसात की वजह से सड़कों की हालत भी बदतर होती जा रही है, जिससे सड़क हादसे भी बढ़े हैं। प्रदेश के जिला चंबा में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, जिला चंबा के दुर्गम पांगी इलाके में एक जीप के गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं थीं।

three died in road accident in chamba himachal pradesh

जीप के उड़े परखच्चे

जीप में सवार लोग किलाड़ से किरयुनी में अपने घर के लिए निकले थे, लेकिन किलाड़-किरयुनी मार्ग पर शतवानी नाम के स्थान पर उनकी जीप अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे चालक समेत दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जीप के परखचे उड़ गए और शव भी इधर उधर बिखर गए। सुनसान इलाका होने की वजह से हादसे के बारे में तब पता चला जब यहां से एक बस गुजरी। हादसे की सूचना परिवहन निगम के चालक और परिचालक ने 108 एंबुलेंस को दी।

पुलिस ने खाई से निकाले शव

सूचना मिलते ही पांगी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान राम चरण (36) पुत्र भागी चंद गांव शगली किरयुनी, बबिता देवी (34) पत्नी देवीलाल गांव कोठी और प्रोमिला (50) पत्नी राम सिंह गांव चचरवास के रूप में हुई है। नायब तहसीलदार पांगी प्रवीण शर्मा ने कहा कि मृतकों के परिजनों को दी 10-10 हजार फौरी राहत जारी की गई है। थाना प्रभारी सुरेंद्र धारीवाल ने कहा कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Recommended Video

    शिमला : बंदरों के आतंक से दहशत में स्थानीय निवासी और पर्यटक

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+