भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में महिला नेता समेत तीन गिरफ्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में महिला नेता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने के मामले में पुलिस ने महिला नेता और दंपति को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि पुलिस ने दस लोगों को नामजद किया था। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि इन तीनों को आपस में वीडियो सांझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर हुई गिरफ्तारी

फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर हुई गिरफ्तारी

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट के आधार पर सभी मिटाए साक्ष्यों को रिकवर करके और मौजूदा विश्लेषण के बाद उसमें संलिप्त तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 10 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। इससे पहले तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बता दे कि अब तक इस मामले में कुल छह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

ऑडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

ऑडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

पिछले दिनों भाजपा की महिला नेत्री व युवा मोर्चा के नेता का बाथरूम में अंतरंग पलों का एक वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद भाजपा ने दोनों नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, लेकिन उसके बाद आए ऑडियो टेप में साफ हो गया कि वीडियो को वायरल करने में युवा नेता की पत्नी का ही हाथ था। अश्लील वीडियो के बाद अब दोनों की आपसी बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भाजपा नेत्री ने खुद ही बनाया था वीडियो

भाजपा नेत्री ने खुद ही बनाया था वीडियो

इस बातचीत में खुलासा हुआ है कि महिला नेत्री ने वीडियो 26 फरवरी के आसपास ही बना लिया था और युवा भाजपा नेता को यह वीडियो वाट्सएप पर भी भेजा है। यह सारी वारदात कुल्लू के सरकारी गेस्ट हाऊस में हुई। उसके बाद महिला नेत्री ने वीडियो को भाजपा नेता के पास भेजा, लेकिन यह वीडियो भाजपा नेता की पत्नी के हाथ लग गया। उसने दोनों को ही कुछ नहीं बोला। भाजपा नेता की पत्नी ने दोनों को संभलने का मौका भी दिया। चार महीने का इंतजार किया, लेकिन दोनों के बीच रिश्ता खत्म नहीं हुआ। दोनों शिमला भी गए थे। उसके बाद भी जब दोनों में आपसी मेल मिलाप चलता रहा तो यह वीडियो पत्नी ने तंग आकर वायरल कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+