हिमाचल प्रदेशः खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, तीन युवकों की मौत

चौपाल। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल उपमंडल चौकिया में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवकों को गंभीर हालत में आईजीएमी शिमला रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम एक बोलेरो गाड़ी चौपाल से करीब 7 किलोमीटर दूर चौकियां के पास 500 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।

shimla chaupal road accident three man died

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य का काम शुरू किया। जिसके बाद सभी घायलों को नागरिक अस्पताल चौपाल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

तीनों मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। मृतकों की पहचान 34 वर्षीय शिव लाल, 25 वर्षीय परवीन व 30 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। ये तीनों युवक चौकियां गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जबकि घायलों की पहचान सुरेश और रोनी के रूप में हुई है। उधर, चौपाल के डीएसपी वरुण पटियाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 2 युवकों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि पुलिस मामला दर्ज करके दुर्घटना कारणों की जांच कर रही है।

shimla chaupal road accident three man died

वहीं ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के सुप्रसिद्ध द्रोण शिव मंदिर शिवबाड़ी से चोर दानपात्र ही चुरा ले गए। मामला शुक्रवार देर रात करीब दो बजे का है, जब तीन-चार लोगों ने मंदिर में प्रवेश किया और मंदिर के अंदर पड़े चार दानपात्रों को उठा ही ले गए। सुबह जब मंदिर से दानपात्र गायब पाए गए तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और मंदिर व आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया तो पुलिस टीम को मंदिर से कुछ दूरी पर ही चारों दानपात्र बरामद हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+