ऊना में अमित शाह बोले, कांग्रेस के लिए OROP है ओनली राहुल, ओनली प्रियंका
Himachal pradesh news, ऊना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को हिमाचल भाजपा के चुनावी अभियान का ऊना के इंदिरा मैदान में शंखनाद किया। लोक सभा चुनाव से पहले हमीरपुर संसदीय चुनाव क्षेत्र के 17 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों से आये करीब 32 हजार पन्ना प्रमुखों को संबोधित करते हुये अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुये कहा कि कार्यकर्ता अभी से पार्टी की जीत के लिये मैदान में जुट जायें।

तीसरा पन्ना प्रमुख सम्मेलन
मंउी व सोलन के बाद हिमाचल में भाजपा का यह तीसरा पन्ना प्रमुख सम्मेलन रहा। हमीरपुर अनुराग ठाकुर का संसदीय चुनाव क्षेत्र है। जिसके चलते भाजपा यहां इस बार जीत के लिये अभी से जुट गई है। अपने संबोधन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुये कहा कि कांग्रेस का एक ही एजेंडा है, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी। कांग्रेस की सबसे बड़ी चिंता गांधी व वाड्रा परिवार ही है।

OROP से कसे कांग्रेस पर तंज
शाह ने कहा कि कांग्रेस के लिए ओआरओपी का मतलब ऑनली राहुल, ऑनली प्रिंयका है लेकिन मोदी सरकार ने वन रैंक वन पैंशन लागू कर पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के भविष्य को सुरक्षित किया। भाजपा देश के लिये काम करती है। भाजपा ने सत्ता में आते ही देश के सैनिकों के कल्याण के लिये कई कदम उठाये। उन्होंने कहा कि लोगों ने हिमाचल में पांच साल की कांग्रेस सरकार देखी है जिसमें राजा-रानियों व राजकुमार के सिवा किसी की पूछ नहीं थी। लेकिन पिछले एक साल में प्रदेश में बदलाव साफ देखा जा सकता है। आज प्रदेश में आम आदमी की सरकार है। उन्होंने कहा कि देश में एक बार फिर से मोदी की सरकार बनने जा रही है। इसमें कोई संदेह किसी को नहीं है। सरकार पूर्ण बहुमत से ही बनेगी।

सीएम जयराम ठाकुर ने भी किया संबोधित
हिमाचल सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जनमंच कार्यक्रम के तहत अब तक 25,227 शिकायतों में से 20,062 शिकायतों का निवारण किया गया है। शाह ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो 13वें वित्त आयोग से हिमाचल को 44,235 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रदेश को 1,15,865 करोड़ रुपये देने का काम किया। इससे पहले, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पन्ना प्रमुख तीस वोट पार्टी को दिलाने में जुट जाएं। हम चारों सीटें जीतकर मोदी को देंगे, ताकि केंद्र में मोदी दोबारा सत्ता संभालें। पन्ना प्रमुखों की इस रैली में प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, IGMC में भर्ती












Click it and Unblock the Notifications