कुल्लू में फल-फूल रहा बुरा धंधा, रेड मारकर पुलिस ने 3 दबोचे, छुड़ाईं 2 युवतियां

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के मनाली में फिर एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यहां अलेऊ स्थित एक होटल में देर शाम पुलिस की रेड पड़ी। मौके से तीन लोग गिरफ्तार किए गए, जबकि दो युवतियां भी पकड़ी गईं। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि यहां दूसरे राज्यों से युवतियां लाई जाती थीं। जो युवतियां मुक्त कराई हैं वे गुजरात और लुधियाना की रहने वाली हैं। रैकेट से जुड़े सदस्य सोशल मीडिया पर ग्राहक तलाशते थे। होटल में कार्रवाई के दौरान जो लोग पकड़े गए हैं, वे ग्राहक ही थे।

racket busted in manali, three men held with two girls

संवाददाता के अनुसार, सेक्स रैकेट का मनाली में यह तीसरा मामला सामने आया है। मनाली में ताजा कार्रवाई में पकड़े गए सभी लोग बाहरी राज्यों के हैं। यानी, दूसरे राज्यों के लोग रैकेट चला रहे हैं। पता चला है कि आठ हजार रुपये में एक लडक़ी का एक रात का सौदा तय हुआ था। दो लड़कियों का सौदा 16 हजार रुपये में होता था। पुलिस ने इस राशि को मुख्य आरोपी से कब्जे में लिया। वहीं, एक कार भी बरामद की गई है। अब आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बीते सप्ताह शिमला में भी एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस ने उस मामले में दो युवतियों को रेस्क्यू किया था। एक दलाल को भी गिरफ्तार किया था। एक युवक चंड़ीगढ़ से शिमला के लिए लड़कियां भेजता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+