शिमला के शिव मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी, पीड़ितों से की मुलाकात, भूस्खलन में 19 लोगों की गई थी जान
Priyanka Gandhi Shimla Visit: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समर हिल स्थित शिव मंदिर का दौरा किया। यह क्षेत्र 14 अगस्त को बड़े पैमाने पर भूस्खलन की चपेट में आ गया था, जिसमें कम से कम 19 लोगों की जान चली गई थी। प्रियंका ने यहां की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
इसके बाद प्रियंका गांधी ने भूस्खलन में मौत के शिकार हुए लोगों के परिवार से मिलीं और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रियंका को बताया कि मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे लोगों को चपेट में ले लिया, जिससे 19 लोगों की जान चली गई। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार को हिमाचल में हुई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए, तभी हिमाचल ऊबर पाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र ने विदेशी सेब से कम किया है, जिससे प्रदेश के बागवानों को नुकसान पहुंचा है। प्रियंका से बातचीत के दौरान एक महिला रोती नजर आई। हालांकि, प्रियंका ने उन्हें ढाढ़स बढ़ाने का काम किया।
इससे पहले मंगलवार को प्रियंका गांधी ने कुल्लू, मनाली और मंडी में आपदा प्रभावितों से मुलाकात की थी और मृतकों के परिवार को सांत्वना दी थी। वहां कई परिवार मदद की गुहार लगाते नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications