Pratibha Singh in Race of CM : क्‍या Himachal Pradesh को मिलेगी पहली महिला मुख्‍यमंत्री?

प्रतिभा सिंह के अलावा भी अन्‍य कई कांग्रेस नेता हिमाचल प्रदेश सीएम बनने की दौड़ में शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह छह बार सीएम रहे वीरभद्र सिंह की पत्‍नी हैं।

Pratibha Singh CM Himachal Pradesh

Pratibha Singh in Race of New CM Himachal Pradesh : पहाड़ों की सत्‍ता कांग्रेस के हाथ में आई है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 68 में से 40 सीटें जीती है। कांग्रेस की जीत के साथ ही हिमाचल प्रदेश का नया मुख्‍यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश सीएम की दौड़ में सबसे आगे प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीफ प्रतिभा सिंह बताई जा रही हैं।

छह माह पहले पीसीसी चीफ बनीं प्रतिभा सिंह

अगर हिमाचल प्रदेश में पीसीसी चीफ प्रतिभा सिंह को अगर सीएम बनाया जाता है तो यह पहला मौका जब हिमाचल प्रदेश में कोई महिला मुख्‍यमंत्री होंगी। हालांकि प्रतिभा सिंह के अलावा भी अन्‍य कई कांग्रेस नेता हिमाचल प्रदेश सीएम बनने की दौड़ में शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्‍यक्ष प्रतिभा सिंह छह बार सीएम रहे वीरभद्र सिंह की पत्‍नी हैं। छह माह पहले 26 अप्रैल 2022 को प्रतिभा सिंह पीसीसी चीफ बनाया गया था।

प्रतिभा सिंह बोलीं - जनता देखना चाह रही वीरभद्र परिवार का नेतृत्व

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत पाने के पीसीसी चीफ प्रतिभा सिंह ने मीडिया से बात की और इशारों-इशारों में सीएम बनने के अपने इरादे भी जाहिर किए। प्रतिभा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के जीते हुए विधायक तय करेंगे कि एचपी का नया सीएम कौन होगा? जब विधायक अपने पसंद बता देंगे उसके बाद आलाकमान सीएम के नाम की घोषणा करेगा। हालांकि जनता आगे भी वीरभद्र परिवार का नेतृत्व देखना चाहती है।

प्रतिभा सिंह का राजनीतिक कॅरियर

  • हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्‍नी प्रतिभा सिंह करीब ढाई दशक से हिमाचल की राजनीति में सक्रिय हैं।
  • साल 1998 में प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था। भाजपा प्रत्‍याशी महेश्वर सिंह ने उन्हें करीब सवा लाख मतों से हराया था।
  • लोकसभा चुनाव 2004 में प्रतिभा सिंह ने फिर भाग्‍य आजमाया। इस बार भाजपा के महेश्वर सिंह पिछली हार का बदला लिया और जीत दर्ज कर संसद पहुंचीं।
  • साल 2012 में हिमाचल प्रदेश के सीएम बनने के कारण वीरभद्र सिंह ने लोकसभा सदस्‍य पद से इस्‍तीफा दे दिया था तो पत्‍नी प्रतिभ सिंह ने उपचुनाव 2013 में हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान सीएम जयराम ठाकुर को हराया।
  • प्रतिभा सिंह ने लोकसभा चुनाव 2022 में फिर भाग्‍य आजमाया। मोदी लहर में भाजपा के रामस्‍वरूप शर्मा के सामने प्रतिभा सिंह को 39 हजार मतों से हार का सामना करना पड़ा।

हिमाचल प्रदेश में एक महिला जीती

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में महिलाएं राजनीति में ज्‍यादा सक्रिय नहीं है। इसकी एक बानगी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भी देखने को मिली है। हिमाचल चुनाव में भाजपा ने 6, कांग्रेस ने 3 और आप ने 5 महिलाओं को टिकट दी थी। एक ही महिला प्रत्‍याशी भाजपा की रीना कश्‍यप को सिरमौर के पच्छाद से जीत मिली। बाकी सारी हार गईं। जबक‍ि हिमाचल प्रदेश में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+