शिमला में सिपाही ने हरियाणा के टूरिस्ट को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर लाइन हाजिर
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिसकर्मी ने हरियाणा के एक टूरिस्ट को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद एसपी ने पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया। यह घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। विक्ट्री टनल के पास पुलिसकर्मी ने एक कार रोकी थी। वो कार हरियाणा नंबर की थी और उसमें 3-4 टूरिस्ट सवार थे।

टूरिस्ट के मुताबिक, वे शिमला घूमने के बाद लौट रहे थे। वहीं एक टूरिस्ट की ट्रैफिक पुलिस से बहस हो गई और पुलिसकर्मी उससे मारपीट करने लगा। पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया। जिसका वीडियो वायरल हो गया। जो वीडियो सामने आया है, उसमें थप्पड़ खाने वाला शख्स हरियाणवी बोलता सुनाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि, इस घटना के बाद ही आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया गया है। वायरल वीडियो में शख्स अपने साथ ज्यादती होने की बात कह रहा है।
टूरिस्ट के साथ मारपीट की घटना हिमाचल में पहले भी सामने आई थी। पिछले ही महीने यानी कि जून में कुल्लू में हरियाणा के टूरिस्टों के साथ स्थानीय लोगों ने मारपीट की थी। अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें पुलिसकर्मी हरियाणा के टूरिस्ट को थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने कार्रवाई की है।












Click it and Unblock the Notifications