सिख दंगों पर सैम पित्रोदा के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, कहा- ये है कांग्रेस की सोच

शिमला। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। इस दौरान पीएम ने सैम पित्रोदा के सिख दंगों पर बयान पर निशाना साधते हुए कहा, मैं उनको याद दिलाने आया हूं कि कांग्रेस के नामदारों के कारण जो पाप 1984 में हुआ, उसका न्याय देने का काम हमारी सरकार कर रही है। पहली बार सिख दंगों में न्याय हुआ है, दोषियों को उम्रकैद और फांसी की सजा हो रही है। उन्होंने कहा कि सिख दंगों पर कांग्रेस की सोच कल उसने फिर सार्वजनिक की है। कांग्रेस ने कहा है कि सिख दंगा 'हुआ तो हुआ'। सिखों का कत्लेआम 'हुआ तो हुआ'। इतना अहंकार, इतनी संवेदनहीनता।

पीएम ने कांग्रेस को घेरा

पीएम ने कांग्रेस को घेरा

पीएम ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने जिसे मुख्यमंत्री बनाया, वो कहते हैं कि सेना में वो जाता है, जिसके पास पेट भरने के लिए कुछ नहीं होता। क्या हिमाचल की बहादुर मां अपने बेटे को इसलिए फौज में भेजती है कि उसे दो वक्त की रोटी नहीं खिला पाती। ये यहां के वीर जवानों का अपमान है या नहीं?

सेना में जाने वालों का अपमान करने वालों को कांग्रेस सम्मान देती है

सेना में जाने वालों का अपमान करने वालों को कांग्रेस सम्मान देती है

सेना में जाने वालों का ऐसा अपमान करने वालों को कांग्रेस सम्मान देती है, उन्हें मुख्यमंत्री बनाती है। यही कांग्रेस और उसके महामिलावटी साथी हैं, जो देश के सेना अध्यक्ष को गली का गुंडा कहते हैं, वायुसेना के अध्यक्ष को झूठा कहते हैं। कांग्रेस ने वर्षों से हमारे जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट के लिए तरसा रखा था, इन्हें जवानों की परवाह नहीं थी। हमारी सरकार बनने के बाद हमने इसे भी पूरा किया।

क्या था सैम पित्रोदा का बयान

क्या था सैम पित्रोदा का बयान

सैम पित्रोदा ने कहा था, 'मैं इसके बारे में नहीं सोचता, यह भी एक और झूठ है। 1984 के बारे में अब क्या? आपने पिछले पांच साल में क्या किया, 84 में हुआ तो हुआ, आपने क्या किया?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+