Oshin Sharma : बॉलीवुड के ऑफर ठुकराकर HAS अफसर बनीं ओशिन शर्मा, असफलताओं से नहीं मानीं हार

शिमला, 12 जुलाई। ये हैं ओशिन शर्मा। ब्यूटी विद ब्रेन हैं। हिमाचल में अफसर हैं। कभी डॉक्टर बनना चाहती थीं, मगर राजनीति के मैदान में उतर गई और फिर ​बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर ठुकराकर हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) की काबिल अधिकारी बन गईं।

एचएएस ओशिन शर्मा की सक्सेस स्टोरी

एचएएस ओशिन शर्मा की सक्सेस स्टोरी

ओशिन शर्मा की कहानी उन युवाओं को प्रेरित करने वाली है, जो असफलता के बाद हार मान जाते हैं। फिर मेहनत करना छोड़कर किस्मत को कोसते रहते हैं। शर्मा ने अपनी असफलताओं से सीखो और कमियों को ठीक करते हुए कामयाबी के शिखर को छूआ है।

 नाग्गर कल्लू में असिस्टेंट कमिश्नर हैं ओशिन शर्मा

नाग्गर कल्लू में असिस्टेंट कमिश्नर हैं ओशिन शर्मा

बता दें कि ओशिन शर्मा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के नाग्गर कल्लू में असिस्टेंट कमिश्नर कम बीडीओ के पद पर कार्यरत है। इन्होंने साल 2019 में हिमाचल प्रशासनिक सेवा परीक्षा में दसवीं रैंक हासिल की थी। इन्होंने यूपीएससी में भी भाग्य आजमाया था, मगर 5 नंबर से पिछल गई थीं। फिर अपने दूसरे प्रयास में एचएएस बन गईं।

माता-पिता भी अफसर

माता-पिता भी अफसर

मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर रैत की रहने वाली ओशिन शर्मा का बचपन शिमला में बीता। ये अपने माता-पिता के नक्शे कदम पर चल रही हैं। इनके पिता भुवनेश शर्मा नायब तहसीलदार और माता कांगड़ा में सेटेलमेंट अफसर के पीए के पद पर सेवाएं दे रही हैं।

सोशल मीडिया में छाई रहती हैं ओशिन

सोशल मीडिया में छाई रहती हैं ओशिन

एचएएस अफसर ओशिन शर्मा काफी खूबसूरत हैं। ये सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। इन्हें फेसबुक पर 28 हजार, इंस्टाग्राम पर एक लाख 9 हजार व ट्विटर पर 14 हजार 700 लोग फॉलो करते हैं। ये मॉटिवेशनल पोस्ट भी करती रहती हैं।

छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहीं

छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहीं

ओशिन शर्मा ने पंजाब विश्वविद्यालय से केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रख दिया था। हालांकि फिर राजनीति में लंबी पारी खेलने की बजाय इनका रुझान सिविल सर्विसेज की ओर हुआ तो ये यूपीएससी व एचपीएससी की तैयारी में जुट गईं।

बॉलीवुड के ऑफर ठुकराए

बॉलीवुड के ऑफर ठुकराए

मीडिया से बातचीत में एचएएस अफसर ओशिन शर्मा कहती हैं कि उनको बॉलीवुड से फिल्मों के ऑफर मिले थे, मगर परिवार को अभिनेत्री बनना पसंद नहीं था। इसलिए बॉलीवुड से मिले सारे ऑफर ठुकरा दिया। हाल ही इनको लाडली फाउंडेशन ने ब्रांड अम्बेसडर भी बनाया है।

 कॉलेज के साथी की लव मैरिज

कॉलेज के साथी की लव मैरिज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की अधिकारी ओशिन शर्मा ने अपने कॉलेज के साथी विशाल नैहरिया से 26 अप्रैल 2021 में प्रेम विवाह किया था। विशाल नैहरिया धर्मशाला से विधायक हैं। हालांकि, दोनों का परिवारिक विवाद दो माह बाद ही सामने आ गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+