राहुल-प्रियंका रिश्ते पर भाजपा नेता ने FB पर की गंदी टिप्पणी, केस दर्ज
Shimla news, शिमला। हिमाचल के शिमला में अपनी बहन प्रियंका वाड्रा गांधी के बंगले को देखकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली लौटे ही थे,कि हिमाचल प्रदेश में अपने आपको भाजपा कार्यकर्ता बताने वाले एक शख्स ने सोशल मिडिया में ऐसी अभद्र टिपणी कर दी जिससे प्रदेश का राजनैतिक पारा ठंड के इस महौल में एकाएक बढ़ गया है।

शिमला में प्रियंका का बंगला देखने गए थे राहुल
दरअसल, हाल ही में राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका वाड्रा गांधी के साथ शिमला के छराबउ़ा इलाके में बनकर तैयार हुये बंगले को देखने पहुंचे थे। वे यहां दो दिन बिताने के बाद वापिस दिल्ली लौट गए। लेकिन इस बीच भाजपा कार्यकर्ता रणबीर सिंह नेगी ने दोनों भाई बहन के खिलाफ अपने फेस बुक पेज पर अभद्र टिप्पणी कर दी। जिससे कांग्रेसी आग बबूला हैं।

भाजपा नेता ने डाली गंदी पोस्ट
कांग्रेस पार्टी ने फेसबुक पर राहुल गांधी के खिलाफ पोस्ट करने वाले रणवीर नेगी के खिलाफ सोलन के सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। धमकी दी है कि अगर दोषी को 27 दिसंबर तक गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। सोलन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव रोहित शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल डीएसपी अमित ठाकुर से मिला और उन्हें इस संबंध में लिखित शिकायत दी। डीएसपी ने बताया कि रोहित शर्मा की ओर से उन्हें शिकायत मिली है, पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

भाजपा की घटिया मानसिकता: कांग्रेस
वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा ने बताया कि शिमला भाजपा के एक नेता ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी व उनकी बहन प्रियंका हिमाचल दौरे को लेकर गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है, इससे भाजपा नेता की मानसिकता झलकती है। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के नाम चिन्हित कर भाई-बहन के पवित्र रिश्तों के विरुद्ध जो घटिया टिप्पणी की है, वह बीजेपी की घटिया मानसिकता को दर्शाती है। इसकी हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस कड़े शब्दों में निन्दा करती हैं। समाज में इस तरह की टिम्पणी करना अशोभनीय हैं। उधर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि भाई-बहन का रिश्ता मर्यादित होता है। इस पर अभद्र टिप्पणी अशोभनीय है। अगर मामले में सच्चाई पाई गई तो ऐसे कार्यकर्ता को पार्टी बाहर का रास्ता दिखाएगी।
ये भी पढ़ें- हिमाचल: ईंटों से भरा ट्रक पुल से नीचे गिरा, दो की मौत एक घायल












Click it and Unblock the Notifications