हिमाचल: ईंटों से भरा ट्रक पुल से नीचे गिरा, दो की मौत एक घायल
Solan News (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ईंटों से भरा एक ट्रक पुल से नीचे गिर गया। हादसे में दो लोगों को मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को निकाल और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर हालत में एक युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा रविवा की सुबह 6 बजे हुए है। ईंटों से भरा हुआ एक ट्रक सुबाथू से कुनिहार की ओर जा रहा था। तभी ट्रक गंभरपुल के नजदीक अचानक खाई में गिर गया। हादसे में डूमहैर निवासी संजीव (चालक) व संदीप की मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति राजिंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
बता दें कि हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची गई और शवों को सड़क तक लाया गया। घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस दल मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications