कुलदीप राठौर को हिमाचल कांग्रेस की कमान, लोकसभा चुनाव में उतारे जाएंगे सुक्खू

Shimla news, शिमला। आखिर लोकसभा चुनावों को देखते हुये कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू की जगह नये अध्यक्ष के तौर पर कुलदीप सिंह राठौर की ताजपोशी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इन दिनों दिल्ली में डेरा डाले हैं। तमाम नेताओं का लंबा इंतजार भी आज खत्म हो गया।

Kundeep Rathor new state congress president of Himachal

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू के खिलाफ मुखर थे व उन्हें हटाने की मांग कर रहे थे। अध्यक्ष के तौर पर सुखविन्दर सिंह सुक्खू का कार्यकाल खत्म हो चुका है। लिहाजा नये अध्यक्ष की ताजपोशी की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रदेश में संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए हिमाचल कांग्रेस की ओवरहालिंग करने का हाईकमान मन बना चुका था। लेकिन राठौर की नियुक्ति में न तो वीरभद्र सिंह की चली न ही सुखविन्दर सिंह सुक्खू की। राठौर की नियुक्ति ने पंरपरागत नेताओं को एक तरह से जोर का झटका धीरे से दिया है।

Kundeep Rathor new state congress president of Himachal

पेशे से वकील कुलदीप राठौर को पूर्व केन्द्रीय मंत्री आनंद शर्मा का करीबी समझा जाता है। मूल रूप से जिला शिमला के ठियोग के रहने वाले राठौर छात्र राजनीति के वक्त से एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस में काम करते-करते वह कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे। कुलदीप राठौर मिलनसार के तौर पर पहचाने जाते हैं। अपने मूल पेशे वकालत में भी वह विभिन्न एसाइनमेंट पर प्रदेश व प्रदेश से बाहर काम कर चुके हैं। उनकी इस ताजपोशी के पीछे प्रदेश में भी पहले वरिष्ठ नेताओं को एकमत किया गया।

इस बीच निर्वतमान अध्यक्ष सुखविन्दर सिंह सुक्खू को हमीरपुर संसदीय सीट पर भाजपा के अनुराग ठाकुर के मुकाबले चुनावी दंगल में उतारने की चर्चायें भी चल रही हैं। इस सीट पर पिछले लंबे समय से इस सीट पर भाजपा का कब्जा है और इस बार पार्टी नेतृत्व हर सूरत में यह सीट जीतने के लिए यहां दमदार प्रत्याशी उतारना चाहता है। राजपूत बहुल इस सीट पर भाजपा ने हमेशा राजपूत उम्मीदवार पर ही दांव खेला है। चाहे धूमल रहे हों चाहे सुरेश चंदेल या अनुराग भाजपा ने राजपूत वोट बैंक को देखते हुए राजपूत प्रत्याशी ही दंगल में उतारा है। सुक्खू भी राजपूत वर्ग से हैं व इन दिनों नादौन से विधायक हैं, इसलिए आलाकमान उन्हें इस बार यहां से चुनाव लड़वाने के मूड में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+