Anurag Thakur: भाजपा संगठन से संसद और क्रिकेट से लेकर सरहद तक, ऐसा शानदार है सफर

हमीरपुर। भाजपा के अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से करीब चार लाख मतों से चुनाव जीत लिया है। हमीरपुर से इस बार 11 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा और उन्होंने एकतरफा जीत हासिल की। इस बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर को 381419 मतों से हराया। चौथी बार हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर के पिता प्रेम कुमार धूमल दो बार हिमाचल प्रदेश के सीएम रह चुके हैं। बता दें, वन इंडिया हिंदी की खास सीरीज 'जानिए अपना सांसद' के तहत हम आपको आपके सांसदों के बारे में रूबरू करवा रहे हैं।

प्रेम कुमार धूमल के घर हुआ जन्म

प्रेम कुमार धूमल के घर हुआ जन्म

अनुराग ठाकुर का जन्म 24 अक्टूबर 1974 को प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के घर हमीरपुर में हुआ। अनुराग ने जालंधर के दयानंद मॉडल स्कूल से स्कूलिंग और जालंधर के दोआबा कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। इस दौरान उनका क्रिकेट की ओर भी झुकाव रहा। अपने पिता प्रेम कुमार धूमल के घर के आंगन नें अनुराग ने राजनीति का ककहरा सीखा और साल 2002 में शेफाली ठाकुर से शादी की। उनकी पत्नी शेफाली ठाकुर भी पूर्व मंत्री की बेटी हैं। शेफाली हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री रहे गुलाब सिंह ठाकुर की बेटी हैं। उनके दो बेटे जयादित्य और उदयवीर हैं।

भाजपा संगठन से संसद तक

भाजपा संगठन से संसद तक

भाजपा संगठन से लेकर संसद तक, क्रिकेट की सियासत से लेकर सरहद तक अनुराग ठाकुर की उपलब्धियां बेमिसाल रही हैं। क्रिकेट के सहारे राजनीति में पैठ बना चुके अनुराग हमीरपुर से साल 2008, 2009 और 2014 के बाद अब 2019 में लोकसभा चुनाव जीते हैं। हालांकि, हमीरपुर सीट बीजेपी का गढ़ रही है। साल 1996 में इस सीट से कांग्रेस के मेजर विक्रम सिंह ने चुनाव जीता था, लेकिन उसके बाद लगातार सात लोकसभा चुनावों से यह सीट भाजपा के पास रही है। एक बार फिर अब भाजपा ने जीत हासिल की है। अनुराग के पिता प्रेम कुमार धूमल भी यहां के तीन बार सांसद रह चुके हैं।

नरेंद्र मोदी के नवरत्नों में से एक हैं अनुराग

नरेंद्र मोदी के नवरत्नों में से एक हैं अनुराग

दरअसल, अनुराग ठाकुर के खुद राजपूत होने के चलते सवर्णों में उनकी गहरी पैठ है। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में वह लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक रहे। एक नेता के रूप में अनुराग को भाजपा को मजूबत करने अहम योगदान रहा है। अनुराग भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष रहे हैं। अनुराग ठाकुर की पिछली संसद के कार्यकाल में उपस्थिति प्रभावशाली 85 फीसदी रही है। उन्होंने 72 संसदीय बहसों में हिस्सा लिया है और 612 प्रश्न पूछे हैं। उनका यह संसदीय प्रदर्शन युवा सांसदों में सबसे बेहतर रहा है। उन्हें नरेंद्र मोदी के नवरत्नों में से एक कहा गया है। उनकी गिनती भाजपा के आगामी पीढ़ी के नेताओं में की जाती है। हाल ही में वो ‘नमो अगेन' छाप वाली टी-शर्ट में दिखे, जिससे उनका पार्टी समर्पण दिखता है।

बीसीसीआई के भी अध्यक्ष रह चुके हैं अनुराग

बीसीसीआई के भी अध्यक्ष रह चुके हैं अनुराग

राजनीति के अलावा अनुराग खेलों से भी जुड़े हुए हैं। 2001 में वे भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम के चयनकर्ता बने थे। इसके बाद अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोशिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में बीसीसीआई के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। अनुराग ठाकुर महज 41 वर्ष की उम्र में अध्यक्ष बनने वाले बीसीसीआई के दूसरे सबसे कम उम्र के अध्यक्ष थे। बीसीसीआई अध्यक्ष रहे अनुराग ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट भी बनाए गए। सेना प्रमुख जनरल सुहाग ने अनुराग ठाकुर को खुद टेरिटोरियल आर्मी में शामिल किया था, अनुराग ने इसके लिए बाकायदा ट्रेनिंग भी ली थी। अनुराग ठाकुर साल 2000-01 में महज 25 वर्ष की उम्र में हिमाचल क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष बने थे। अनुराग ठाकुर ने एकमात्र प्रथम श्रेणी मैच 2000-01 में खेला था। इस मैच में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ हिमाचल प्रदेश की कप्तानी की थी। इस मैच में उन्होंने 7 गेंदें खेलकर एक भी रन नहीं बनाया था, जबकि गेंदबाजी में 2 विकेट लिए थे। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन के साथ 2017 में वह भारतीय क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रहे और टेटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट भी बन चुके हैं।

पत्नी रखती हैं पिस्तौल, जानें कितनी है कुल संप​त्ति

पत्नी रखती हैं पिस्तौल, जानें कितनी है कुल संप​त्ति

हमीरपुर से चौथी बार सांसद चुने गए अनुराग ठाकुर की चल-अचल संपत्ति 5.54 करोड़ रुपए की है। दाखिल नामांकन पत्र के साथ दिए गए हलफनामे में ठाकुर ने घोषित किया है कि उनके और उनकी पत्नी शेफाली ठाकुर के पास क्रमश: 4,96,70,616 रुपए और 57,71,300 रुपए की संपत्ति है। उन पर कुल 10,185,114 रुपए का कर्ज है, जबकि उनकी पत्नी के पास कुल 22.08 लाख रुपए के जेवर हैं। ठाकुर और उनकी पत्नी के पास क्रमश: कुल 16,78,493 रुपए और 3,13,154 रुपए की बीमा पॉलिसी हैं। इस जोड़े के पास विदेशी पिस्तौल भी हैं। ठाकुर के पास जहां वॉल्टर पिस्तौल है, जिसकी कीमत 3.25 लाख रुपए हैं। वहीं, उनकी पत्नी के पास एफएन ब्राउनिंग पिस्तौल है, जिसकी कीमत 2.50 लाख रुपए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+