हिमाचल: पीईटी की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित, अभ्यर्थी ऐसे करें चेक
शिमला। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने अनुबंध के आधार पर भरे जाने वाले पीईटी(पैट) पद की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 634 के तहत 26 अगस्त 2018 को यह परीक्षा हुई थी। जिसमें आयोग को 5868 आवेदन प्राप्त हुए, और उनमें से 5272 आवेदनों को सही पाया गया। 26 अगस्त को ली गई इस परीक्षा में 4385 उम्मीदवारों ने भाग लिया और 887 उम्मीदवार परीक्षा में भाग नहीं ले सके।

आयोग के सचिव ने बताया कि लिखित परीक्षा में 4385 अभ्यर्थियों में से 319 अभ्यर्थी आगे की चयन प्रक्रिया के लिए चने गए हैं। परीक्षा परिणाम की विस्तृत जानकारी के लिए कमीशन की वेबसाईट पर जाएं। http://hpsssb.hp.gov.in/
http://www.hpsssb.hp.gov.in/AllNotifications.aspx?id=3
ये भी पढ़ें- किसी और को जिंदा जलाकर अपनी हत्या का रचा ऐसा स्वांग, गुत्थी सुलझाने में पुलिस के छूटे पसीने












Click it and Unblock the Notifications