शिमलाः नाबालिग लड़की के साथ मकान मालिक ने किया रेप, पीड़िता हुई गर्भवती

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल उपमंडल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। 15 वर्षीय पीड़िता रेप के बाद गर्भवती हो गई। घटना का खुलासा करीब तीन माह बाद हुआ है। जब पीड़िता के पेट में दर्द की शिकायत हुआ तो उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तब मामले का खुलासा हुआ है।

परिजनों के साथ रहती है पीड़िता

परिजनों के साथ रहती है पीड़िता

रेप की इस घटना को मकान मालिक ने अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपित 38 वर्षीय मकान मालिक को हिरासत में लेकर रिमांड पर ले लिया है। उसके खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़िता नेपाल की रहने वाली है और वह आरोपित के ही मकान में परिजनों के साथ रहती है।

रेप के बाद पीड़िता हुई गर्भवती

रेप के बाद पीड़िता हुई गर्भवती

पीड़िता का परिवार आरोपित के सेब बगीचों में काम करता था। कुछ माह पूर्व पीड़िता का परिवार चौपाल में ही काम के सिलसिले में दूसरे गांव में शिफ्ट हो गया। लेकिन पीड़िता के स्कूल लगे होने के चलते वह आरोपित के मकान में रह रही थी। बीते दिनों कोरोना के चलते स्कूल की छुट्टी हो गई तो पीड़िता अपने माता-पिता के पास आ गई। इसी दौरान गुरुवार शाम को उसकी तबीयत बिगड़ी, तो उसे परिजन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पीड़िता को तीन माह का गर्भवती पाया।

पुलिस ने आरोपित मकान मालिक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित मकान मालिक को किया गिरफ्तार

पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि बीते 2 जनवरी को उसकी बेटी के साथ आरोपी ने दुराचार किया। साथ ही इसका खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं चौपाल के डीएसपी वरूण पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके उसे रिमांड पर लिया गया है। आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376 व 506 के तहत केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+