किन्नौर में श्याम शरण नेगी के घर पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर, परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को किन्नौर स्थित कल्पा में भारत के पहले मतदाता का गौरव पाने वाले श्याम सरण नेगी के निधन के बाद उनके आवास पर श्रद्धासुमन अर्पित की और उनके परिवारजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। बता दें, श्याम सरण नेगी का 105 साल की उम्र में पिछले शनिवार 5 नवंबर को निधन हो गया था। श्याम सरन नेगी को भारत के पहले मतदाता होने का गौरव प्राप्त था।

श्याम सरन नेगी का जन्म 1 जुलाई 1917 को हुआ था। वह आज़ाद भारत के पहले मतदाता थे। वह हिमाचल प्रदेश के कल्पा ज़िला किन्नौर में जन्में और एक सेवानिवृत स्कूल शिक्षक थे। उन्होंने 1951 के आम उपचुनाव में पहला वोट डाला था। स्वर्गीय नेगी ने स्वतंत्र भारत का अपना पहला वोट 25 अक्टूबर 1951 को डाला।
नेगी को उन्हें चुनाव आयोग ने अपने सिस्टमेटिक वोटर एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया था उन्होंने अपने जीवन को वोटर अवेयरनेस के लिए समर्पित किया और जागरूकता के लिए बहुत अभियान चलाए जो भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने की लिए अहम साबित हुए ।












Click it and Unblock the Notifications