हिमाचल प्रदेश 100 फीसदी कोविड टीकाकरण वाला पहला राज्य बना

शिमला, 05 दिसंबर: हिमाचल प्रदेश कोविड-19 से बचाव के लिए राज्य के सभी वयस्कों का टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। सरकार की ओर से यह दावा शनिवार को किया गया। सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में वैक्सीन प्राप्त 53,86,393 वयस्कों को टीके की दूसरी खुराक दे दी गई है। उन्होंने बताया कि अपनी पूरी वयस्क आबादी को वैक्सीन की पहली खुराक देने के मामले में भी हिमाचल प्रदेश पहला राज्य था, जिसने यह उपलब्धि अगस्त महीने के आखिर में प्राप्त कर ली थी।

Himachal Pradesh Becomes First Fully Covid 19 Vaccinated State

रविवार को बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान नागरिकों के टीकाकरण में अहम भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल भी समारोह में शामिल होंगे। बता दें, हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और शिमला के सांसद सुरेश कश्यप ने कहा था कि जेपी नड्डा दौरे के समय एम्स में एक ओपीडी का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 सितंबर को टीकाकरण को लेकर राज्य प्रशासन के प्रयासों की सराहना की थीत्र इसके तीन महीने बाद यह समारोह आयोजित किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+