22 लाख लेकर हिमाचल पुलिस को चकमा दे भागी नौकरानी, उसके घर में मिली इतनी रकम

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक डॉक्टर के 22 लाख रुपए लेकर भागी नौकरानी ने पुलिस को भी चकमा दे दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसके घर पहुंचकर छापा मारा। जहां से ​पुलिस को 16 लाख रुपए की नगदी बरामद हुई। हालांकि, वह नौकरानी हाथ नहीं लगी। नौकरानी का नाम प्रियंका बताया जा रहा है। उसके खिलाफ डॉक्टर नरेंद्र पाल ने सोलन थाने में धारा-406 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डॉक्टर का कहना है कि प्रियंका हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी गांव में मेरे यहां यहां नौकरी करती थी। इस दौरान वह 22 लाख रुपए की नगदी लेकर गायब हो गई।

Himachal: maid run away with 22 lakhs rupees, police recovered money from her house

हजारा इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर हमने फरार नामजद अभियुक्त प्रियंका की तलाश शुरू कर दी। अभी उसके घर से भारी मात्रा में नोट बरामद हुए हैं। हालांकि, पूरी रकम नहीं मिल पाई है। उसके घर जिन सिपाहियों की टीम ने रेड मारी, उनमें हिमाचल के प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक सुरेश पाल सिंह यशपाल सिंह हेड कॉन्सटेबल रवीन्द्र कुमार, पंकज कुमार, राकेश शर्मा, सतेंद्र कुमार व जयलाल और सचित कालिया आदि शामिल थे।

सुनील के मुताबिक, 'हिमाचल प्रदेश पुलिस पिछले कई दिनों से पूरनपुर में डेरा डाले हुए थी। हजारा पुलिस के सहयोग से उस नौकरानी के यहां छापा मारा। पुलिस ने उसके घर से 16 लाख रुपए की नगदी बरामद की। अब शीघ्र ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वह हजारा थाना क्षेत्र के भूमि दान निवासी मलकीत सिंह की बेटी है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+