Himachal Board result 2019: हिमाचल बोर्ड बारहवीं की परीक्षा का परिणाम 22 अप्रैल को
शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सोमवार 22 अप्रैल को जमा दो की परिक्षा का परिणाम घोषित करेगा। इसके लिये बोर्ड की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो सोमवार दोपहर बाद परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। परिणाम घोषित होने के बाद हिमाचल प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

HPBOSE class 12th Result 2019: ऐसे चेक करें रिजल्ट
1. HP BOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
2. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
3. उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर एंटर करें.
4. इसके बाद 'Search Result' ऑप्शन पर क्लिक करें.
5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा.
6. रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें.
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च में आयोजित सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में इस बार करीब सवा दो लाख छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने कर्मचारियों की अतिरिक्त व्यवस्था की थी। बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए 53 केंद्र स्थापित किए थे। इस दौरान 12वीं के तीनों स्ट्रीम कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स की परीक्षा आयोजित हुई थी। फिजिकल एजुकेशन, योगा और एकाउंटेंसी प्रैक्टकिल एग्जाम 20 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित की गई थी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेशभर में नियमित विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा संचालन के लिए 1980 परीक्षा केंद्र बनाए थे।
वहीं एसओएस की 223 केंद्रों में परीक्षा हुई। इन परीक्षा केंद्रों में 10वीं के 111977 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि 12वीं में 95497 परीक्षार्थी वार्षिक परीक्षा में बैठे। इसके अलावा एसओएस की 8वीं में 321, 10वीं में 10414 और 12वीं में 17419 परीक्षार्थी बैठे। इस साल बोर्ड परीक्षा के नतीजे जल्दी जारी करने की पहले ही तैयारी कर रखी है।
बोर्ड ने पिछले साल 24 अप्रैल को 12वीं का परिणाम घोषित किया था, जबकि तीन मई को 10वीं का परिणाम निकाला था। पिछले साल करीब एक लाख छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। वहीं साल 2017 में 1,01,945 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था।
शिमला लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से जानिए












Click it and Unblock the Notifications