हिमाचल: शादी में शामिल होने से पहले रास्ते में चार लोगों की हो गई दर्दनाक मौत

Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक सड़क हादसे में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार में सवार होकर यह लोग जा रहे थे कि कार गहरी खाई में गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक सिरमौर जिला के हरिपुरधार में रविवार देर रात एक कार में सवार होकर शादी समारोह में शिरकत करने के लिये जा रहे थे कि उनकी कार हरिपुरधार के गेहल इलाके में हादसे का शिकार हो गई। जिससे कार में सवार दंपति सहित चार लोगों की मौत हो गई।

four people died in road accident

बताया जा रहा है कि कार के हादसे के शिकार होने की किसी को भनक नहीं लगी। रविवार देर रात तक यह लोग घर ना पहुंचे तो उसके बाद इनकी तलाश शुरू की गई और फिर पता चला कि इनकी गाड़ी 500 मीटर खाई में गिर गई है। दर्दनाक हादसे में सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी के शवों को खाई से निकाला गया।

four people died in road accident

मृतकों की पहचान गाड़ी चालक सुरेश कुमार (30) निवासी थोला, वीरेंद्र सिंह(32) पुत्र गंगा राम निवासी रनवा, सुरेंद्र कुमार(38) निवासी काफलनु और मृतक सुरेंद्र कुमार की पत्नी 35 वर्षीय रक्षा देवी के रूप में हुई है। एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कर शव को मृतकों के परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+