हिमाचल के चंबा में फिर भूकंप के झटके, दहशत में जी रहे लोग
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के कई हिस्सों में शनिवार को भूंकप के झटके महसूस किये गये,जिससे लोगों में दहशत फैल गई। चंबा में दोपहर करीब 12 बजकर तीस मिनट पर शनिवार को भूंकप आया। हालांकि यह कम तीव्रता का ही था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर था। लेकिन भूकंप के झटके आते ही डर के मारे लोग लोग घरों, दुकानों और कार्यालयों के बाहर निकल आए जिससे अफरातफरी फैल गई।

अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। चंबा के जिलाधीश हरिकेश मीणा ने कहा कि प्रशासन के पास अभी तक किसी प्रकार के जान माल के नुक्सान की कोई खबर नहीं है। प्रशासन पहले ही सतर्क है।
मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला के प्रभारी मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप का प्रभाव चंबा के उत्तर पूर्व में पांच किलोमीटर तक था। चंबा भूंकप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है। चंबा में पिछले कुछ महीनों से लगातार भूंकप के झटके महसूस किये जा रहे हैं जिससे लोगों में दहशत है।












Click it and Unblock the Notifications