अदालत में जा रहीं महिला जज पर शराबी ने दराट से किया हमला, गिरफ्तार
Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के देहरा में सब जज कोर्ट परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब यहां से गुजर रही महिला सब जज पर एक शराबी ने दराट से हमला कर दिया। हमलावर को लोगों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला कांगड़ा के देहरा की सब जज शीतल शर्मा अपने आवास से पैदल अदालत में आ रही थीं कि रास्ते में पहले से ही बैठे एक शराबी ने उन पर दराट से हमला कर दिया। हालांकि उस दौरान महिला जज ने अपने आपको बचाते हुये शराबी को धक्का देकर वहीं गिरा दिया। वहां मौजूद वकीलों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान लक्षमण रॉय निवासी जिला रामपुर (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। जो इस इलाके में मजदूरी करता है।
देहरा के डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कांगड़ा कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications