सऊदी अरब में फंसे 14 भारतीयों के लिए सीएम जयराम ने मांगी विदेश मंत्री से मदद

शिमला। सऊदी अरब की जेल में बंद 14 भारतीयों की रिहाई को लेकर प्रयास तेज होने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते शनिवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से फोन पर बात की। जानकारी के मुताबिक, सऊदी में फंसे 12 नागरिक हिमाचल प्रदेश के और 2 पंजाब के हैं। ये सभी लोग पैसा कमाने के लिए वहां गए हुए थे। विदेश मंत्री ने भी केंद्र की तरफ से हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया है।

CM Jairam seeks help from sushma swaraj for 14 Indians stranded in Saudi Arab

जानकारी के मुताबिक ये युवक एक एजेंसी के जरिए नौकरी के लिए पर्यटक वीजा पर रियाद गये थे। लेकिन उन्हें इस बात का पता तब चला जब उनकी वीजा अवधि खत्म हो गई। उसके बाद उन्हें अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 2 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये एजेंट टूरिस्ट वीजा पर नौकरी का वादा कर हर व्यक्ति से 90 हजार वसूलते थे। इन सभी फंसे भारतीयों के लिए जयराम ठाकुर ने इनके परिजनों को आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार इन्हें जल्दी वापस लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वह इन सभी को सुरक्षित वापिस लाने के लिए हर संभव सहायता करेंगी।

CM Jairam seeks help from sushma swaraj for 14 Indians stranded in Saudi Arab

सुंदरनगर में रहने वाली सरोज कुमारी के पति हरजिंदर सिंह रियाद की जेल में बंद हैं। सरोज ने बताया कि उन्होंने अपने पति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। जेल अधिकरियों ने उन्हें पूरा भरोसा दिया है कि उनकी सेहत का ख्याल रखा जा रहा है। सरोज कुमारी ने सुंदरनगर थाना में भी रियाद में फंसे अपने पति सहित 14 भारतीयों के बारे में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

ये भी पढ़ें- 750 किलो प्याज के मिले 1064 रु, नाराज किसान ने पीएम राहतकोष में भेजी रकम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+