बिग बॉस के शो में जाकर सुरभि राणा से मिलना उनके भाई को पड़ा महंगा, उनके खिलाफ लिया गया एक्शन

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज के एक प्रशिक्षु चिकित्सक को चर्चित टीवी शो बिग बॉस में जाना महंगा पड़ा है। अब प्रशिक्षु चिकित्सक का प्रवेश मेडिकल कालेज प्रबंधन ने बैन कर दिया है। वहीं दूसरी ओर हिमाचल के लोग इनकी इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे, जिससे मामला काफी दिलचस्प हो गया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के निशाने पर आए चिकित्सक अभिवन राणा पांच से सात दिसंबर तक अपनी बहन सुरभि राणा से मिलने बिग बॉस गए थे, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने बिना अनुमति के मेडिकल कॉलेज छोडने पर आर्थो में पीजी कर रहे सेकंड ईयर स्टूडेंट डॉक्टर अभिनव को न तो वार्ड में मरीजों को देखने की इजाजत दी जा रही है और न ही उसे क्लास अटेंड करने की अनुमति है।

बिग बॉस के शो में जाकर सुरभि राणा से मिलना उनके भाई को पड़ा महंगा, उनके खिलाफ लिया गया एक्शन

बताया जा रहा है कि आर्थो विभाग के अध्यक्ष ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। आरोप है कि अभिनव विभागाध्यक्ष से बिना अनुमति लिए ही बहन का साथ देने बिग बॉस में पहुंच गए और लौट आए। लौटने के बाद वो जैसे ही मेडिकल कॉलेज में पहुंचे तो उन पर अनुशासन की तलवार लटक गई। कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें चिट्ठी भेजकर चेतावनी दी थी कि वह दो दिन में मेडिकल कालेज में ज्वॉइनिंग दें, लेकिन 10 दिसंबर को जैसे ही अभिनव अपनी ज्वॉइनिंग देने मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो उसपर प्रबंधन द्वारा कार्रवाई कर दी गई।

बिग बॉस के शो में जाकर सुरभि राणा से मिलना उनके भाई को पड़ा महंगा, उनके खिलाफ लिया गया एक्शन

मेडिकल कालेज में यह प्रशिक्षु डॉक्टर पिछले पांच दिन से इधर-उधर भटक रहा है। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षु डॉक्टर के खिलाफ एक साथ सात शिकायतें की गई हैं। माना जा रहा है विभागाध्यक्ष ने इसे सम्मान का मुद्दा बना लिया है। प्रशिक्षु डॉक्टर पर मरीजों से सही बर्ताव न करने, सहयोगियों से बेहतर संवाद न करने समेत मुंह से शराब की बू आने जैसी शिकायतें की गई हैं। दूसरी ओर, बिग बॉस में जाने पर लोग उसे बधाईयां दे रहे हैं। आईजीएमसी शिमला के प्राचार्य डॉ. रवि चंद शर्मा ने बताया कि विभागाध्यक्ष की ओर से प्रशिक्षु डॉक्टर की शिकायत की गई है। इसको लेकर अभी प्रक्रिया चल रही है। मेरी तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+