Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेस्क्यू टीम को 22वें दिन बर्फ में दबे मिले आखिरी दो शहीद जवान के शव, ग्लेशियर में फंसे थे 5 जवान

Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में शिपकिला दर्रे के पास भारत तिब्बत सीमा पर नमज्ञा डोगरी में लापता सेना के दो जवानों के शव को 22 वें दिन गुरुवार को रेस्कयू टीम को मिल गए। यहां ग्लेशियर खिसकने से भारतीय सेना के छह जवान शहीद हुये हैं, जिनमें तीन के शव पहले बरामद हो चुके हैं, जबकि दो जवान लापता थे,जो आज बर्फ में दबे मिले। जबकि एक जवान हादसे के समय ही शहीद हुआ था। शहीद जवानों की पहचान जम्मू कश्मीर राइफल के कुल्लू जिले के निरमंड के विदेश ठाकुर और जम्मू के अर्जुन के रूप में हुई है। जवानों के शवों को निकालने के बाद पूह में पोस्टमॉर्टम के लिये लाया गया जिसके बाद इन्हें पैतृक गांव में भेजा जायेगा।

Avalanche in Himachal Pradesh Search operation ends with recovery of bodies of missing soldiers

बता दें कि कि नमज्ञा डोगरी मे हिमस्खलन में सेना के पांच जवान ग्लेशियर की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे। इसमें से तीन जवान हिमाचल और 1-1 जवान पश्चिम बंगाल और जम्मू का रहने वाला था। हिमस्खलन वाले दिन ही एक जवान शहीद हो गया था। हादसे में सेना के कुल छह जवान शहीद हुए । इस बीच, सीएम जयराम ठाकुर ने दोनों शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने ट्विटर संदेश में कहा है कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें तथा शोकग्रस्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें। सीएम ने कहा कि सरकार दु:ख की इस घड़ी में शहीद परिवारों के साथ हैं।

Avalanche in Himachal Pradesh Search operation ends with recovery of bodies of missing soldiers

बता दें कि बता दें कि शिपकिला बॉर्डर से लगते नामज्ञा डोगरी के पास 20 फरवरी को ग्लेशियर खिसकने से नियमित गश्त पर निकले जम्मू-कश्मीर राइफल्स के 16 सैनिकों में से छह बर्फ में दब गए थे। हादसे में दबे हवलदार राकेश कुमार (41) को बाहर निकाल लिया गया पर वह शहीद हो गए। उसके बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी था। 2 मार्च को राजेश ऋषि निवासी जोंघो जगतपुर नालागढ़, सोलन का शव मिला था और उसके बाद नितिन राणा व पं बंगाल के गोविंद छेत्री का शव बरामद हुआ था। उसके बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन में लापता जवानों को ढूंढ़ने में 300 से अधिक लोग जुटे रहे। इनमें सेना, पुलिस,आटीबीपी, ग्रेफ,डीआडीओ और स्थानीय लोग शामिल रहे। आज 22 वें दिन दो लापता जवानों को ढूंढ़ने में कामयाबी मिली।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+