हिमाचल प्रदेश में कोरोना से एक दिन में 7 की मौत, 326 नए मामले

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ते कहर के बीच रविवार को संक्रमण से सात और मरीजों की मौत हो गई, जबकि 326 और पॉजिटिव मिले हैं। सोलन जिला में चार, सिरमौर, ऊना तथा कांगड़ा में एक-एक मौत हुई है। सोलन में कोरोना से मरने वालों में बद्दी के एक उद्योग में कार्यरत 51 वर्षीय प्रवासी कामगार, जबकि दो बीबीएन की स्थानीय महिलाएं शामिल हैं। कामगार की आईजीएमसी में मौत हुई, जबकि टाली गांव की 55 वर्षीय महिला की पीजीआई में मौत हुई। उक्त महिला डायबिटीज, हाइपर टेंशन व सांस सबंधी बीमारी से ग्रस्त थी।

Recommended Video

    हिमाचल प्रदेश में कोरोना से एक दिन में 7 की मौत, 326 नए मामले
    326 new covid 19 cases and 7 people lost life in himachal pradesh

    दो दिन पहले संक्रमित पाई गई महिला की मौत

    दून हल्के के बधोनीघाट निवासी 72 वर्षीय दूसरी महिला 12 सितंबर को संक्रमित पाई गई थी और रविवार दोपहर को घर में ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावा सोलन जिला मुख्यालय के समीप सलोगड़ा की एक महिला की भी आईजीएमसी में मौत हो गई। इसी बीच, ऊना के संतोषगढ़ में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, कांगड़ा के जवाली की 62 वर्षीय कोरोना पीडि़त महिला ने टीएमसी में दम तोड़ा है। यह महिला बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ और हाइपरटेंशन की मरीज थी।

    रविवार को सामने आए मामलों में सबसे ज्यादा सोलन में

    प्रदेश में रविवार को सामने आए संक्रमण के 326 मामलों में सबसे ज्यादा सोलन के 97 मामले हैं। इसके अलावा सिरमौर में 54, कांगड़ा में 47, मंडी में 45, ऊना में 38, शिमला में 21, बिलासपुर में 19 तथा चंबा में पांच मामले सामने आए हैं। नए मामले आने के साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 9555 हो गई है। रविवार को 152 मरीजों ने वायरस को मात दी है और प्रदेश में ठीक होने वालों का आंकड़ा 6099 तक पहुंच गया है, इसके बावजूद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3364 हो गई है। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 75 तक पहुंच गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+