हिमाचल में कोरोना से छह और मौतें, 316 नए मरीज, रोज हो रही 5 हजार सैंपलों की जांच

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना से छह और लोगों की मौत हो गई, जबकि 316 नए मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में आए नए मामलों में सोलन में 69, चंबा के 48, ऊना 49, शिमला 19, बिलासपुर 16, सिरमौर 40, कांगड़ा 36, कुल्लू के सात, हमीरपुर के 28 और मंडी के चार शामिल हैं। जिला मुख्यालय ऊना में कार्यरत पांच मीडियाकर्मी भी कोराना पॉजिटिव हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना से 67 लोगों की जान जा चुकी है।

316 new covid 19 cases in himachal pradesh

पांवटा साहिब से आए मरीज ने तोड़ा दम

बुधवार को आईजीएमसी में पांवटा साहिब से इलाज के लिए आए कोरना वायरस पीड़ित मरीज ने दम तोड़ दिया। मरीज को निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ के चलते आईजीएमसी रेफर किया था। आईजीएमसी में ही सोलन के एक मरीज की भी मौत हो गई। उधर, ऊना जिले में एक दैनिक समाचार पत्र में कार्यरत 30 वर्षीय मीडियाकर्मी की मौत के बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बहडाला के युवक को बुखार था और शुगर की समस्या भी थी। बुधवार सुबह युवक की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले आए। नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

चडीगढ़ ले जाने से पहले ही युवक ने तोड़ा दम

युवक को चंडीगढ़ ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद युवक का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया, जिसे क्षेत्रीय अस्पताल में ही ट्रूनेट मशीन में जांचा गया, जो पॉजिटिव आया। अब कंफर्म रिपोर्ट के लिए टेस्ट आरटीपीसीआर लैब को भेजा जा रहा है। सोलन जिले के परवाणू में बिहार की रहने वाली गर्भवती महिला की संक्रमण से मौत हो गई। नालागढ़ में भी एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। उपमंडल धीरा की कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+