शिमला: अग्निकांड में सात मकान जलकर हुए राख, एक व्यक्ति लापता और दो झुलसे

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में मंगलवार सुबह करीब चार बजे पेखा पंचायत के शिस्तवाड़ी गांव में आग भड़क गई। बताया जा रहा है अग्निकांड के बाद एक शख्स लापता है। इसके अलावा आग बुझाते दो लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अग्निकांड में दस परिवार बेघर हो गए हैं। एसडीएम रोहड़ू ने इसकी पुष्टि की है। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है व नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बता दें कि दो दिन पहले भी शिमला के रोहूड क्षेत्र में भयंकर अग्निकांड हुआ है।

2 persons injured & 7 houses gutted in a fire that broke out at Shimla

रविवार को भी लगी थी भयंकर आग
बता दें कि शिमला जिले की चिड़गांव तहसील के डूगयाणी गांव में रविवार (26 अप्रैल) की सुबह करीब 10 बजे आग लगने से दो मंदिर और सात मकान राख हो गए। इस भीषण अग्निकांड में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोधामणी पत्नी भगवान दास जिंदा जल गई, जबकि लोगों का करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हो गया। वहीं, इस भीषण अग्निकांड ने 17 परिवारों के सिर से छत छीन ली है। आग से थंबर देवता और बालथरू देवता के मंदिर भी जलकर राख हो गए हैं।

शार्ट सर्किट बताया गया था आग लगने का कारण
लोगों के लिए खाने-पीने और ठहरने की समस्या बन गई है। वहीं, आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बता गया था। बता दें कि आग लगने की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम रोहड़ू से घटनास्थल को रवाना हुई, लेकिन सड़क खस्ताहाल होने से गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। बाद में सड़क को जेसीबी से ठीक करवाकर दमकल गाड़ी घटनास्थल तक पहुंचाई, जिससे आग पर काबू पाया जा सका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+