Sheena Bora case: अपनी पत्नी को नहीं पहचान सका मुखर्जी परिवार का ड्राइवर

नई दिल्लीः शीना वोरा हत्याकांड में बयानों का दौर जारी है। नया बयान आया है ड्राइवर श्यामवर रॉय का। श्यामवर रॉय ने अपने पत्नी को ही पहचाने से इनकार कर दिया। रॉय ने कहा है कि वो कोर्ट में दिखाई गई वीडियो क्लिप से अपनी पत्नी को नहीं पहचान सकते। रॉय का कहना है कि वो केवल फोटो में ही अपनी पत्नी को पहचान सकता है। रॉय से श्रीकांत शिंदे पूछताछ कर रहे थे। हाल ही में रॉय की पत्नी ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया था।

इंटरव्यू में मुकर गया ड्राइवर

इंटरव्यू में मुकर गया ड्राइवर

इंटरव्यू में रॉय की पत्नी ने दावा किया गया था कि पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार करने का जो समय दिखाया है उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। डिफैंस की ओर से तीनों आरोपियों (इंद्राणी, संजीव खन्ना, पीटर) ने भी दावा किया है कि रॉय को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही इनके वकील ने भी कहा कि रॉय पुलिस के दबाव में बयान दे रहा है।

वीडियो में नहीं पहचान सकता- ड्राइवर

वीडियो में नहीं पहचान सकता- ड्राइवर

कोर्ट में शिंदे ने रॉय को इंटरव्यू की क्लिप दिखाई। वीडियो में कई औरते दिख रही थी, इस पूछा गया कि क्या रॉय अपनी पत्नी को पहचान सकता है तो रॉय का कहना था कि इन औरतों में एक औरत उसकी पत्नी की तरह दिख रही है। लेकिन वो यकीन से नहीं कह सकता कि ये उसकी पत्नी है। इस पर वकील ने कहा कि रॉय जानबूझकर अपनी पत्नी को पहचाने से इनकार कर रहा है क्योंकि ये इंटरव्यू इसके खिलाफ है। इस पर रॉय का कहना था कि वो अपनी पत्नी को पहचान सकता है लेकिन इस वीडियो में नहीं।

पिछले साल हुए थे कई खुलासे

पिछले साल हुए थे कई खुलासे

बता दें, इस हाईप्रोफाइल केस में इंद्राणी मुखर्जी ने 15 नवंबर को बेटी शीना वोरा की हत्या के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। हत्या के करीब 15 महीने बाद इंद्राणी ने अपने पति और स्टार टीवी के पूर्व सीईओ पीटर मुखर्जी पर कई आरोप लगाए थे। इंद्राणी ने कहा था कि हवस की इसमें बड़ी भूमिका रही हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+