दूसरी शादी कर रहा था पति, मंडप में पहुंची पहली पत्नी ने की पिटाई

शामली। यूपी के शामली में एक शादी समारोह में तब रंग में भंग पड़ गया जब शादी कर रहे युवक की पहली पत्नी शादी के मंडप में आ धमकी और दूल्हे के साथ मार पिटाई शुरू कर दी। यही नहीं उसने दूल्हे के कपड़े तक फाड़ दिए। अचानक आ धमकी इस महिला को लोग समझ नहीं पाए और वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जब महिला ने दूल्हे के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी तो लोगों में आपस में झड़प के साथ मारपीट भी हुई।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के चरण सिंह बारात घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। अचानक एक महिला मंडप में आ पहुंची और दूल्हे के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके कपड़े फाड़ दिए। मौके पर मौजूद लोग महिला के साथ आए लोगों के साथ भिड़ गए। दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि महिला शादी कर रहे दूल्हे की पहली पत्नी है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि महिला दूल्हे की पहली पत्नी है, जिससे उसका तलाक हो चुका है। महिला ने बताया कि 3 साल पहले उसकी शादी मुजफ्फरनगर के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि युवक शराब पीने के बाद उसके साथ मारपीट करता था। दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर कई मुकदमे दायर कर दिए, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। जब महिला को पति द्वारा दूसरी शादी करने के बारे में पता चला तो वह अपने पिता व अन्य परिजनों के साथ समारोह स्थल पहुंच गई।

दूल्हे के परिजनों ने क्या कहा

दूल्हे के परिजनों ने क्या कहा

युवक के परिजनों ने बताया कि उनके बेटे का तलाक हो चुका है। लेन-देन की बात हुई थी, वह कुछ बकाया है जिस कारण महिला यहां आ धमकी और शादी रुकवा दी।वहीं, महिला के पिता ने बताया कि वह मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। उनकी बेटी की शादी मुजफ्फरनगर के ही युवक के साथ 3 साल पहले हुई थी। पति-पत्नी में आपस में विवाद चल रहा था, जो कि मामला तलाक के लिए लोक अदालत में पहुंचा, जहां पर बिना उन्हें कुछ सूचना दिए वहां पर तलाक हो गया। उन्हें तलाक की बात का पता न चलने पर उन्होंने हाईकोर्ट में मामला डाल दिया, जोकि अभी चल रहा है। इसके बावजूद यह युवक शादी करने के लिए शामली में आ पहुंचा है।

थाने में हुआ समझौता

थाने में हुआ समझौता

अपर पुलिस अधीक्षक शामली राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक युवक शामली में शादी करने के लिए पहुंचा था। युवती आ धमकी और शादी को रुकवा दिया। पता चला है कि युवक का इस युवती के साथ पहले तलाक हो चुका है, लेकिन उनका कुछ लेनदेन का जो मामला था वह नहीं निपटा है, जिस कारण महिला ने आकर बीच में ही शादी रुकवा दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और बाद में वह लोग थाने से बाहर लेनदेन को लेकर आपस में समझौता हो गया और दोनों पक्ष थाने से चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+