मोमोज खाने को लेकर दो समुदायों में संघर्ष और मारपीट, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी

Shamli News, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में मोमोज खाने को लेकर बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं की दूसरे समुदाय के युवकों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। हंगामे और मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलि, ने एक युवक को पकड़कर लिया। लेकिन दूसरे समुदाय के लोग पुलिस के साथ हाथापाई कर अपने साथी को छुड़ाकर वहां ले गए। इस घटना में पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई। इस पूरी घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tension in two communities in Shamli

घटना शामली जिले के अजुध्या चौक बड़ा बाजार की है। गुरुवार देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ता हिमांशु और हर्ष अजुध्या चौक पर मोमोज खाने गए थे। इसी दौरान बरखंडी मोहल्ले के साजिद, आबिद और तौफीक भी वहां मोमोज खाने पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। आरोप है कि साजिद आदि ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और हमला कर हिमांशु और हर्ष को घायल कर दिया।

मौके पर व्यापारियों के साथ ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एकत्र हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। युवक को हिरासत में लेते ही मौके पर दूसरे समुदाय की भीड़ जमा हो गई और पुलिस से हाथापाई कर पकड़ गए युवक को छुटा ले गई। इसके बाद व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने से तनाव बन गया।

मौके की नजाकत को देखते हुए सीओ सिटी और एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तनाव को देखते हुए पूरे बाज़ार में भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दिया है। पीड़ित कि तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+