SP विधायक नाहिद हसन की राइस मिल की संपत्ति हुई कुर्क, नहीं दिया बकाया तो होगी निलामी
SP विधायक नाहिद हसन की राइस मिल की संपत्ति हुई कुर्क, नहीं दिया बकाया तो होगी निलामी
शामली, 12 अप्रैल: कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन ने सपा विधायक के राइस मिल की संपत्ति को कुर्क कर दिया है। संपत्ति कुर्क करते हुए कुर्की के आदेश चस्पा कर दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक, अगर मंडी समिति का समय से बकाया नहीं देते हैं तो संपत्ति की निलामी की कार्रवाई की जाएगी।

शामली जिलाधिकारी जसजीत कौरन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, सम्राट राइस सेलर पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के लाखों रुपये बकाया हैं। मंडी समिति का समय से बकाया न देने पर सोमवार को एसडीम संदीप कुमार के निर्देश पर तहसीलदार प्रियंका जायसवाल, पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम के साथ पुराना बाईपास स्थित विधायक नाहिद हसन के पुराने सम्राट राइस सेलर पर पहुंची और कुर्की की कार्रवाई की।
बता दें, जिला प्रशासन सपा विधायक की राइस सेलर पर नोटिस चस्पा करने के साथ 6 बीघा भूमि को कुर्क कर लिया। डीएम ने कहा कि बकाए का भुगतान न किए जाने पर हमने इनकी संपत्ति कुर्क की है। अगर आगे भी यह बकाया नहीं देते हैं तो संपत्ति की निलामी की कार्रवाई की जाएगी।
चाचा से कब्जा मुक्त कराई ग्रामसभा की भूमि
इससे पहले सपा विधायक नाहिद हसन के चाचा सरवर हसन के कब्जे से भी पिछले दिनों पुलिस प्रशासन ने करीब 10 बीघा ग्राम सभा की भूमि कब्जा मुक्त कराई थी। पुलिस ने विधायक के चाचा सरवर हसन के खिलाफ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications