रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने BJP को बताया 'जूतियों' की पार्टी, फिर जाटों पर कही ये बात
Shamli news, शामली। बागपत से चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने शामली में बेतुका बयान दिया है। जहां पर उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बात का ठेका नहीं लिया है कि जाट वोटर कहां जायेगा, किसको वोट देगा इसका उन्होंने कभी ठेका नहीं लिया।

बीजेपी पार्टी पर कही बड़ी बात
जयंत यही पर नहीं रुके उन्होंने बीजेपी पार्टी को जूतियों की पार्टी बता डाला। आपको बता दें कि मामला जनपद शामली का है, जहां पर जयंत चौधरी ने कई जगह सभाओं को संबोधित किया। थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के कस्बा बनत में उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए बेतुका बयान दिया। दरअसल जयंत चौधरी से जब पूछा गया कि इस बार कांग्रेस पार्टी उनके साथ गठबंधन में नहीं है और कांग्रेस पार्टी ने कैराना लोकसभा सीट पर अपना जाट उम्मीदवार उतारा है तो वह भड़क उठे। उन्होंने कहा कि जाट वोटर कहां जाएगा किस को वोट देगा इसका उन्होंने कभी ठेका नहीं लिया।

बागपत से लडेंगे जयंत
आपको बता दें कि जनपद शामली जाट बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है और कैराना लोकसभा सीट पर जाटों की अहम भूमिका मानी जाती है। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी जाटों के सहारे अपनी कसी राजनीति करती है। लोकसभा के चुनाव में उनका यह बयान उनको भारी नुकसान पहुंचा सकता है। जयंत के इस बयान से गठबंधन को जाटों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

जाटों पर भी दिया बेतुका बयान
जयंत चौधरी ने अपने संबोधन को यहीं पर खत्म नहीं किया बल्कि बीजेपी पार्टी पर भी तंज कसा और बीजेपी पार्टी को जूतियां पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि वह गाली तो नहीं देना चाहते लेकिन बीजेपी पार्टी जूतियों की पार्टी है। बता दें कि रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते और आरएलडी अध्यक्ष अजित सिंह के बेटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications