शामली: मां-बेटी मर्डर के बाद लाशों को बोरे में ले जा रहे थे हत्यारे कि तभी...
Shamli News, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में डबल मर्डर की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बुधवार की देर रात बदमाशों ने मां-बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों दोनों के शवों को बोरों में भरकर ले जा रहे थे। तभी आहट होने पर पड़ोसियों की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। जिससे बदमाश बोरों को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

शामली के झिंझाना की घटना
डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के हरिनगर बिडोली गांव की है। बता दें कि गांव में 40 वर्षीय कमला देवी अपनी बेटी सोनू के साथ रहती है। सोनू इंटर की छात्रा है और एनसीसी कैडेट भी थी। सोनू के पिता की 4 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। कमला घर में आटा चक्की चला कर अपना गुजर बसर करती है।

अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
बुधवार देर रात करीब 2:00 बजे कमला देवी अपनी बेटी सोनू के साथ घर में सो रही थी। तभी अज्ञात बदमाशों ने दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात करीब 2:00 बजे दो-तीन लोग दो बोरों को सिर पर लेकर जा रहे थे। आहट होने पर पड़ोसियों की आंख खुल गई। उन्होंने समझा शायद चोर कमला आटा चक्की से आटा चोरी कर कर ले जा रहे हैं। उन्होंने शोर मचा दिया। जिस पर वे युवक दोनों बोरी वहीं फेंक कर खेतों की तरफ भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों ने आकर देखा तो बोरों में मां बेटी की लाश पड़ी थी।

मामले की जांच कर रही है पुलिस
ग्रामीणों ने डबल मर्डर की सूचना पुलिस को दी। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर एसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस मामले में एसपी शामली अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टा ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या गला दबाकर की गई है। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications