शामली: जब नहीं हुई कार्रवाई तो परेशान मां-बेटी ने एसपी के ऑफिस में खा लिया जहर

शामली। शामली में एसपी ऑफिस पर मां-बेटी के जहर खाने का मामला सामने आया। जमीनी विवाद और छेड़छाड़ से तंग आकर मां-बेटी ने एसपी ऑफिस पर एसपी के कमरे में जहर खा लिया जिसके बाद दोनों मां-बेटी बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। मां बेटी को जहर खाता देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और आनन-फानन में दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

mother and daughter ate poison at sp office

पूरा मामला जनपद शामली का है, जहां पर एसपी शामली के पास फरियाद लेकर आई प्रीति नाम की महिला ने अपनी बेटी के साथ एसपी के कमरे में ही जहर खा लिया। जहर खाता देखकर वहां पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी दोनों मां-बेटी की तरफ दौड़ी और दोनों के मुंह में हाथ डालकर उनको उल्टी कराई। जिसके बाद आनन-फानन में वहां से दोनों को शामली के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

mother and daughter ate poison at sp office

डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। दोनों मां-बेटी झिंझाना थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं, जिनका अपने चचेरे भाई से काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है और उसी विवाद के चलते वह उन लोगों को परेशान करते हैं और उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं। महिला जमीनी विवाद और छेड़छाड़ की शिकायत कई बार पुलिस से कर चुकी है लेकिन, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। महिला का आरोप है कि जब भी वह थाने जाती तो वह उन्हें धमकाकर घर भेज देते थे। पुलिस के इस रवैये से परेशान होकर दोनों ने वहीं पर जहर खा लिया। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करना और पीड़ित के साथ गलत रवैया करना शामली पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+