शामली: दहेज में नहीं मिली 'बुलेट', ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर विवाहिता को जिंदा जलाया

Shamli News, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में दहेज के लिए एक विवाहिता को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने महिला के ससुराल पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लग रहा है। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Married woman burnt alive in shamli

जानकारी के अनुसार, मामला शामली जिले के भवन थाना क्षेत्र का है। मृतक महिला का नाम मोनिका है जो सहारनपुर रायपुर गांव की रहने वाली है। मोनिका की शादी 10 मार्च 2018 को शामली जनपद के गांव खानपुर निवासी राकेश के साथ हुई थी। बता दें कि मोनिका के पिता मानसिक स्थिति सही नहीं है। जिसके चलते मोनिका की शादी का जिम्मा उसके सगे ताऊ के लड़कों ने उठाया और अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर मोनिका की शादी की।

शादी के बाद से ही ससुराल वाले मोनिका को दहेज के लिए उससे प्रताड़ित करने लगे। मृतक के परिजनों ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद सब कुछ अच्छा चल रहा था। इस बीच ससुराल वालों ने दहेज में बुलेट गाड़ी के लिए प्रताड़ना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। गाड़ी के पैसे के लिए उसके पिता पर दबाव बनाया जाने लगा।

मृतका के भाई का आरोप है कि पैसे के अभाव में जब बुलेट गाड़ी नहीं दी गई तो उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा कल देर रात कमरे में बंद कर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई और रूम बंद कर सभी फरार हो गए। इधर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक विवाहिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। सीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों ने पति, सास और ससुर को नामजद करते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+