मंदिर में चोरी कर रहा था शख्स, युवक ने पकड़कर की पिटाई और लगवाई झाड़ू, देखें वीडियो
शामली। यूपी के शामली में एक चोर की सरेआम पिटाई का मामला सामने आया है। युवक ने मंदिर में चोरी के आरोप में एक चोर को पकड़ लिया और जमकर थप्पड़ बरसाए, इसके बाद पूरे मंदिर परिसर में उससे झाड़ू भी लगवाई। यही नहीं चोर को मुर्गा बना लिया। चोर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन युवक एक के बाद एक उसको तमाचे मारता रहा। चोर की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दानपात्र से चोरी कर रहा था चोर
बताया जा रहा है कि यह वीडियो कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एल्बम का है। एक चोर मंदिर में बने दानपात्र में चोरी कर रहा था, जिसे एक युवक ने देख लिया। युवक ने चोर को पकड़कर पहले उसकी जमकर पिटाई की। फिर मंदिर प्रांगण में उससे झाड़ू भी लगवाई। इसके बाद चोर को मुर्गा बना लिया। सजा देने के बाद युवक ने चोर को यूं ही छोड़ दिया।

वीडियो के जांच के आदेश
पूरे मामले में एएसपी शामली राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस को अभी तक ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। वीडियो की जांच के आदेश दे दिए हैं, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications