शामली: शादी के 14 साल बाद पत्नी को दिया तीन तलाक, पिटाई कर घर से निकाला

शामली। शामली जनपद में महिला से तलाक के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि पहले पति ने तीन तलाक दिया फिर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। बताया जा रहा है कि दहेज में कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर आरोपी पति व ससुरालियों ने महिला के साथ ऐसा सलूक किया है। महिला के भाई ने उसे कांधला अस्पताल लेकर गया और पुलिस को मामले की शिकायत की है।

14 साल पहले हुई थी शादी

14 साल पहले हुई थी शादी

मामला कांधला थाना क्षेत्र के नई बस्ती कॉलोनी का है। करीब 14 साल पहले महिला गुलशन की शादी कैराना में हुई थी। आरोपी पति का नाम अरशद बताया जा रहा है। आरोप है कि अरशद व उसके परिजन दहेज की मांग को लेकर गुलशन से मारपीट करते थे और पीड़ित गुलशन को अपने मायके से दहेज में कार व पैसे लाने के लिए कहते थे। गुलशन उनकी डिमांड पूरी करने में असमर्थ थी और चुपचाप कई सालों से आरोपी पति व ससुरालियों का जुल्म सहन कर रही थी।

पिटाई कर घर से निकाला, दिया तीन तलाक

पिटाई कर घर से निकाला, दिया तीन तलाक

सोमवार की रात में आरोपी ससुरालियों ने महिला के पति के साथ मिलकर उसकी पिटाई की और मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि पति अरशद ने गुलशन को तीन तलाक भी दे दिया है। इसके बाद गुलशन ने मामले की सूचना अपने परिजनों को दी। सूचना पर गुलशन का भाई मुनव्वर मौके पर पहुंचा और गुलशन को वहां से लेकर कांधला थाने पहुंचा। गुलशन मारपीट से घायल हो गई थी। इसके बाद गुलशन को कांधला सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां पर गुलशन का प्राथमिक उपचार दिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने दर्ज किया केस

फिलहाल, परिजनों ने पुलिस में दहेज और तीन तलाक की शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के यहां दबिश देना शुरू कर दिया है। हालांकि, ससुराल पक्ष के लोग व पति घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+