मंगेतर के साथ जा रही युवती को खेत में खींचकर अस्मत लूटने की कोशिश, वीडियो बनाकर किया वायरल

Shamli news, शामली। यूपी के शामली में युवती के गैंगरेप की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपियों द्वारा बनाया गया वीडियो सामने आया है जिसमे साफ देखा जा सकता है कि पांच दबंग युवक खेत में युवती को पकड़े हैं और उसके साथ जबरदस्ती करने की को​शिश कर रहे हैं। मामले में पीड़िता की शिकायत पर मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन पुलिस मामले को मारपीट का मामला मानकर जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

पीड़ित युवती सहारनपुर जिले की रहने वाली है। वह शामली जिले में अपनी मां के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी। युवती का मंगेतर उसे अपनी बहन से मिलवाने के लिए बाइक से उसके ससुराल ले जा रहा था। कैराना थाना क्षेत्र के गांव मन्ना माजरा के पास युवती ने लघुशंका के लिए बाइक रुकवाई। वह जैसे ही खेत के अंदर गई वहां पर पहले से मौजूद पांच दबंग युवकों ने उसे दबोच लिया।

युवती के साथ की जबरदस्ती, गैंगरेप की धमकी

युवती के साथ की जबरदस्ती, गैंगरेप की धमकी

युवक उसके साथ जबरदस्ती करने लगे और गैंगरेप की धमकी देने लगे। हंगामा सुनकर युवती का मंगेतर मौके पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। उसने युवती को दबंगों के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन कुछ न कर सका। काफी विरोध और हंगामे के बाद दबंग युवती को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बता दें, पूरी घटना का खुद दबंगों ने मोबाइल से वीडियो बनाया। यही नहीं उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

पुलिस मान रही मारपीट का मामला

पुलिस मान रही मारपीट का मामला

पीड़ित युवती एसपी शामली अजय कुमार के पास पहुंची और उक्त आरोपियों के खिलाफ वीडियो के आधार पर कार्रवाई कराने की मांग की। हालांकि, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन मामले को मारपीट का मामला मान कर चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+