आलू-मटर की सब्जी खाने के बाद परिवार के 4 लोगों की हालत बिगड़ी

Shamli news, शामली। यूपी के शामली में फूड प्वाइजनिंग की वजह से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हालत बिगड़ने का मामला सामने आया है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दो का इलाज शामली के जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

four people ill from poisonous food in shamli

जहरीला खाना खाने से बिगड़ी तबीयत

बता दें कि मामला जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र के बाल का गांव का है, जहां पर जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की हालत खराब हो गई। आनन-फानन में पड़ोसियों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने दो की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

four people ill from poisonous food in shamli

खाने के साथ में पिया था दूध

वहीं, दो का उपचार शामली के जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। चारों ही लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं और रात में पूरे परिवार ने आलू मटर की सब्जी के साथ रोटी खाई थी और साथ में दूध पी लिया था। इसके बाद पूरा परिवार रात को आराम से सो गया, लेकिन जब वह लोग सुबह उठे तो उन्हें अचानक से चक्कर आ गए और परिवार के चारों सदस्य बेहोश हो गए। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उनको शामली के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+