पत्नी की पिटाई के दौरान डंडा लगने से डेढ़ माह के बेटे की मौत, पति के खिलाफ केस दर्ज

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली के थानाभवन क्षेत्र में नशे में धुत एक युवक ने अपनी पत्नी से झगड़ा करते हुए उसकी पिटाई के लिए डंडा चला दिया। वह डंडा जाकर उसके डेढ़ माह के बेटे को लगा जो मां की गोद में दूध पी रहा था। चोट लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत में उसे मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज करना शुरू किया। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे की मां ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है और इस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है।

Child died after father hit him with stick

मंगलवार की रात में कादरगढ़ गांव में यह घटना हुई। यहां का निवासी देवेंद्र रात में शराब के नशे में धुत होकर घर गया। वहां पत्नी रेणु डेढ़ माह के बेटे अतुल को दूध पिला रही थी। किसी बात पर रेणु और देवेंद्र में झगड़ा होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्सा होकर देवेंद्र ने डंडा उठा लिया और पत्नी को पीटने लगा। डंडा जाकर रेणु की गोद में दूध पी रहे अतुल को जा लगा जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अतुल को लेकर परिजन सामुदायिक चिकित्सालय गए जहां भर्ती कर उसका इलाज किया जाने लगा।

बच्चे की हालत नाजुक देख फिर वहां से उसको मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन बच्चे को लेकर वहां गए। इलाज के दौरान वहां अतुल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों में शोक फैल गया। रेणु अपने पति देवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराने थाना गई। वहां उसकी तहरीर के आधार पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया है कि इस मामले में पति के खिलाफ एफआईआर लिख ली गई है और आगे कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+